फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लालच में मारा था बहन को

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। अपनों का खून करने में भी लोगाें के हाथ नहीं कांपते। पुलिस ने एक ऐसे ही हत्याकांड का खुलासा किया है, जिसमें दो भाइयों ने अपनी बहन को जमीन के लालच में मार दिया और कहानी को दूसरा रूप देते हुए गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था, लेकिन पुलिस को पहले दिन से ही हत्या की कहानी पर शक था और तफ्तीश में जुटी थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पिपलौती खुर्द निवासी अंसार अली की चालीस वर्षीय पत्नी भूरी की रेप के बाद जंगल में गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को घर में चारपाई पर छोड़कर फरार हो गए थे। इस मामले में मृतका के बेटे ने जाहिद, वाजिद, मुज्जम्मिल एवं इसरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन पुलिस को इस मामले में शक था। पुलिस ने रविवार की शाम को शब्बन और मेंहदी को पकड़ लिया और इनसे पूछताछ की तो शब्बन टूट गया और बोला कुछ समय पहले इसरार के भाई यामीन को मकान बेच दिया था। तालाब किनारे मकान बनाने को लेकर विरोध किया जाता था। अपनी मृतका बहन भूरी से कई बार दो कमरों के लिए जमीन देने के लिए कहा, लेकिन वह मना कर देती थी। सात अक्तूबर की रात में कहासुनी हुई और रात में सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी थी। इन लोगों को इसमें फंसाया गया। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें