फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू, चार पर्चे बिके

Thu, 04 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव की गहमागहमी शुरू हो गई है। इसी के साथ बुधवार को विकास खंड गजरौला में नामांकन पत्रों के वितरण के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन चार पर्चे खरीदे गए।
विज्ञापन


सात फरवरी को 94 बीडीसी मेंबर मतदान कर अपना ब्लॉक प्रमुख चुनेंगे। एडीओ पंचायत सतेंद्र कुमार ने बताया कि पांच फरवरी को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। छह फरवरी को सुबह 11 बजे से नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। सात फरवरी की सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


 एआईजी स्टाम्प अमरोहा एमके सक्सेना एआरओ व तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार मजिस्ट्रेट  नियुक्त किए गए हैं। मतदान के लिए हेल्पर जिलाधिकारी नियुक्त करेंगे। नामांकन पत्रों का बुधवार से वितरण शुरू कर दिया गया है।

पहले दिन चार पर्चे बिके। जिसमें मोहम्मदाबाद के मुमताज अली ने स्वयं और अपनी पत्नी शाहिदा बेगम के नाम से दो पर्चे खरीदे हैं। इसके अलावा वीरेंद्र सिंह पूर्व पंचायत सदस्य भारापुर व शशि कुमार कुमराला बहादुरपुर ने भी पर्चा खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें