जोनल एजूकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी (जेडसआईटी) ने जेड्स एप सर्विलांस बनाया है। संस्थान के प्रबंधक गगन जोशी ने बताया कि इस एप से कंप्यूटर की सुरक्षा को बढ़ाया जा सकता है। यह मेल एकाउंट का प्रयोग कर कंप्यूटर में किए गए कार्यों की फोटो प्रत्येक दो मिनट के अंतराल में दिए गए मेल एकाउंट में एफटीपी के माध्यम से भेजता है।
जिसमें अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आईपी एड्रस, समय और तारीख भी होती है। कंप्यूटर के खो जाने पर उसे आसानी से ढूंढा जा सकता है। उनका कहना है कि जेड्स एप कंप्यूटर के आफ लाइन होने पर भी किए गए कार्यों का रिकार्ड रखने में सक्षम है।
किसी भी क्षण कंप्यूटर में इंटरनेट लगने पर यह एप स्वयं आफ लाइन के रिकार्ड को दिए गए मेल एकाउंट में प्रदान करता है। संस्था की उत्तराखंड मुक्त विद्यालय स्टडी सेंटर की कोआर्डिनेटर संगीता जोशी ने बताया कि इस ऐप को तैयार करने में दो माह का समय लगा। इसके माध्यम से अभिभावक कंप्यूटर के प्रयोग के दौरान बच्चों की भी निगरानी कर सकते हैं।