फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह हजार परीक्षार्थी चटाई में बैठकर देंगे बोर्ड परीक्षा

Wed, 24 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं तीन मार्च से शुरू होंगी। जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां बोर्ड परीक्षार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में फर्नीचर नहीं है।
विज्ञापन


करीब 50 फीसदी परीक्षार्थियों के लिए ही बैठने को स्कूलों में फर्नीचर है। शेष 50 फीसदी बच्चों को चटाई में बैठकर परीक्षा देनी होगी। ऐसे परीक्षा केंद्रों में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

जिले में हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 26702 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। हाईस्कूल की परीक्षा 14979 परीक्षार्थी बैठेंगे। इनमें से 13723 संस्थागत, 1256 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन


जबकि इंटरमीडिएट बोर्ड के लिए रजिस्टर्ड 11723 परीक्षार्थियों में 10359 संस्थागत, 1364 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। इन छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए 146 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इनमें दो हाईस्कूल, 144 इंटरमीडिएट कॉलेज परीक्षा केंद्र हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड कुल 26702 परीक्षार्थियों में से आधे बच्चों के लिए ही स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था है। करीब तेरह हजार बच्चों को चटाई में बैठकर परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें