फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक स्कूलों की मनमानी युवक कांग्रेस आक्रोशित

विज्ञापन
गरुड़ में युवक कांग्रेस की बैठक लेते जिलाध्यक्ष कवि जोशी - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। युवक कांग्रेस ने पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर गहरी नाराजगी जताई। रविवार को हुई ब्लॉक इकाई की बैठक में वक्ताओं ने सीएम से पब्लिक स्कूलों में पंजीकृत सभी बच्चों की फीस माफ करने की मांग की।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल बिष्ट की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कोरोना संक्रमण से हर व्यक्ति की आर्थिक हालत कमजोर हो गई है। पब्लिक स्कूलों और सरकारी छह माह से बंद हैं। इसके बावजूद पब्लिक स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य अभिभावकों पर फीस जमा करने के लिए आए दिन दबाव बना रहे हैं। अभिभावक फीस अदा करने की स्थिति में नहीं हैं। वक्ताओं ने विकासखंड की खराब सड़कें सुधारने, बैजनाथ अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था करने, गरुड़ तहसील में सब रजिस्ट्रार तैनात करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो युवक कांग्रेस आंदोलन को मजबूर होगी। बैठक में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रंजीत रावत, भीम कुमार, अंकुर उपाध्याय, कैलाश पवार, पंकज जोशी, लक्की वर्मा, हरीश रावत, वीरेंद्र कबड़ोला, पंकज जोशी, गोविंद चंदोला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें