चौखुटिया(अल्मोड़ा)। अगनेरी खेल मैदान आयोजित चैंपियन ट्राॅफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में गुसाई इलेवन ने दिशा स्टेशनरी भटकोट को सात विकेट से हराकर ट्राफी अपने नाम की। दिशा की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 18 ओवर में 143 रन बनाए। गुसाई इलेवन ने 16 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
आयोजकों के अनुसार मैन आफ द मैच संतोष और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैरी रही। वहीं, बल्लेबाज दीपक, मैन आफ द सीरीज विजय बौरा और क्षेत्र रक्षक नमन कैड़ा रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चाय विकास बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत थे। फाइनल मैच के स्कोरर भास्कर ममगाई और जगदीश पांडे रहे। आंखों देखा हाल योगदत्त फुलारा, जीवन नेगी व मुकेश मनराल ने सुनाया तो अंपायर भानुप्रताप थापा और चेतन बिष्ट रहे। वहां पर तहसीलदार विवेक राजैारी, संयोजक मंडल के दिनेश मनराल, मुकेश मनराल, बीडीओ दिलमणी जोशी आदि थे।