फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो तेंदुओं ने दिन दहाड़े बाइक सवार पर किया हमला, बाल-बाल बची जान

Fri, 10 Mar 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दो तेंदुओं ने एक बाइक सवार युवक पर दिन दहाड़े हमला कर दिया। युवक ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। तेंदुए के आतंक से क्षेत्र में दहशत बनी है।
विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी इकरार सैफी शीतलाखेत के रैंगल में भवन निर्माण आदि काम कर रहा है। शुक्रवार को वह नैनीताल के लिए रवाना हुआ। सुबह करीब 8.5 बजे खूंट-काकड़ीघाट मोटर मार्ग पर रैंगल के पास उसे सड़क में दो तेंदुए आराम फरमाते दिखे। इससे उसके होश फाख्ता हो गए। तेंदुए पर नजर पड़ते ही उसने बाइक वहीं पर रोक दी।
वह तेंदुए के वहां से जाने का इंतजार करता रहा लेकिन तेंदुए बेखौफ होकर वहां मंडराते रहे। कुछ देर बाद दोनों तेंदुए सड़क से नीचे की तरफ चले गए। तेंदुए को सड़क से नीचे को जाते देख युवक भी आगे की तरफ बढ़ गया। जैसे ही युवक वहां से गुजरा तो घात लगा कर बैठे तेंदुओं ने युवक पर हमला कर दिया। युवक ने किसी तरह खुद को बचाया तो दूसरे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। युवक के पैर में पंजे मार दिए। युवक ने वहां से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। युवक नैनीताल की तरफ निकल गया। इसके बाद बालम सिंह बाइक से पुत्र को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। वह अभी कुछ दूर आगे ही बढ़े ही थे कि तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई गांवों में बनी है तेंदुए की दहशत
अल्मोड़ा। जिले के मल्ला बिनौला, तल्ला बिनौला, सूरी, पुभाऊं, सैनोली, जलना, लमगड़ा, शहरफाटक, कोसी समेत कई क्षेत्रों में तेंदुए की दहशत है। शाम होते ही तेंदुआ आबादी क्षेत्र में आ रहा है। जंगलों के रास्ते स्कूलों को आवाजाही करने वाले छात्र-छात्राओं को जान का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें