फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चिलियानौला की महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय का किया घेराव

Fri, 10 Mar 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन करती चिलियानौला की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पेयजल समस्या का सामना कर रहे चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र की महिलाओं के सब्र का बांध जवाब दे गया। महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिलाओं ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उन्हों कहा कि जल्द पेयजल वितरण व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो बिलों का भुगतान नहीं किया जाएगा। चिलियानौला नगर पालिका क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से पानी का संकट है। महिलाओं का आरोप था कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को सूचना दी गई। होली के दिन भी कई क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचा जिस कारण लोगों को घरों के काम करने में परेशानी हुई।
वार्ड संख्या सात की सभासद उमा रावत ने आरोप लगाया कि पेयजल वितरण में हमेशा मनमानी बरती जाती है। विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहां दो-दो पेयजल योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा कि मांग के बावजूद आज तक मीटर नहीं लगाए गए हैं। महीने में 15 दिन भी पानी नहीं आता और बिल पूरे महीने का लिया जा रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि जब तक पेयजल वितरण व्यवस्था ठीक नहीं होती तब तक बिलों का भुगतान नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सभासद उमा रावत, हंसी खाती, प्रेमा सती, रेखा सती, सुमन नेगी, मंजू खाती, संध्या , सुशीला नेगी, रमा पांडे, सीमा बनकोटी, रेनू बिष्ट, दीपा नेगी, नंदी बिष्ट, अंबा पंत, देवकी उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन

-चिलियानौला-तिपौला ग्राम समूह पेयजल योजना की एनआरबी वॉल खराब हो गई है। शुक्रवार को भी इसे ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन यह ठीक नहीं हो सका है। कल शनिवार को बाजपुर से मेकेनिक बुलाकर इसे ठीक कराया जाएगा। गगास योजना का पानी बारी-बारी कर बांटा जा रहा है। -सुरेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता जल संस्थान रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें