फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में रोहित, अतुल और ज्योति रहीं अव्वल

विज्ञापन
खिरखेत में क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन अभियान के अंतर्गत इंटर कॉलेज खिरखेत में छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में रोहित पंत को पहला, अतुल नेगी को दूसरा और ज्योति को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर छात्रों को कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताड़ीखेत ने आयोजित किया था। अस्पताल के एचई हरीश राम ने छात्र-छात्राओं को कुष्ठ रोग के लक्षण, जांच और इलाज के बारे में बताया। शरीर पर दाग, चकत्ते होना, हाथ-पैर की नसों का मोटा होना, दर्द रहना, हाथ-पैरों में झनझनाहट आदि समस्याएं कुष्ठ रोग के मुख्य लक्षण होते हैं। समय पर इलाज नहीं मिला तो यह गंभीर रोग में तब्दील हो सकता है।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में इसका इलाज मुफ्त होता है। एमडीटी दवा का कोर्स करने से रोग दूर हो जाता है। छात्र छात्राओं को बताया गया कि कुष्ठ रोग के प्रति समाज में तमाम तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। समाज को जागरूक करने की जरूरत है जिसमें छात्र बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 50 छात्रों ने भाग लिया। प्रधानाचार्या मोहन सिंह महरा, शिक्षक गेंदन लाल, योगेश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें