फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

Fri, 12 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर-अल्मोड़ा मार्ग में बृहस्पतिवार प्रात: आयशर ट्रक और बाइक की टक्कर में 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद घायल को अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आयशर को सीज कर वाहन चालक को रिहासत में ले लिया है। चौखुटिया तहसील निवासी बाइक सवार कार्य से जिला पंचायत अल्मोड़ा जा रहे थे।

सोमेश्वर से करीब दो किमी दूर अल्मोड़ा मार्ग में टाना के पास प्रात: करीब 10 बजे बागेश्वर की ओर जा रहे आयशर ट्रक संख्या यूके-04-सीए-9606 की अल्मोड़ा को जा रही बाइक संख्या यूके 04-पी-4177 से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


जिसमें बाइक चालक कैलाश सिंह (26) पुत्र गोपाल सिंह पीपलधार (चौखुटिया) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठे हिम्मत सिंह (54) पुत्र प्रेम सिंह गोदी (चौखुटिया) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर एसआई गंगा सिंह पुलिस कर्मियों जीवन पांडे, भूपेंद्र कुमार सुरेंद्र सिंह को लेकर मौके पर पहुंचे। घायल हिम्मत सिंह को उपचार के लिए सोमेश्वर अस्पताल ले गए।

डा. सुरेश चंद्र पाठक और डा. आनंद अधिकारी ने घायल का उपचार किया। गंभीर हालत को देखते हुए हिम्मत सिंह को अल्मोड़ा रेफर कर दिया है। उनके सिर, कमर और छाती में गंभीर चोट लगी है।

 पुलिस ने आयशर ट्रक को सीज कर वाहन चालक दौलत सिंह (45) पुत्र नैन सिंह निवासी पिंगलो (गरुड़) को रिहासत में ले लिया है। पुलिस से मिली  जानकारी के अनुसार मृतक बाइक सवार के पिता की भी तीन माह पूर्व ही मौत हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें