भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व संगठन मंत्री कैलाश पंत ने कहा कि युवा शक्ति पार्टी संगठन की रीढ़ है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती प्रदान करने को कहा। इस मौके पर तीस युवाओं को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई गई।
कैलाश पंत ने कहा युवा शक्ति की संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए प्रचार प्रसार पर जोर दिया।
इस मौके पर युवा नेता कुबेर बिष्ट के नेतृत्व में मोहन सिंह, हिम्मत सिंह, संजय सिंह, योगेश रावत, हरीदत्त सती, प्रेम रावत, श्याम सिंह, गौरव बिष्ट, दिनेश बिष्ट, दुर्गा सिंह, मो शकील, मो. आसिफ आदि मौजूद रहे।