फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया

विज्ञापन
अल्मोड़ा में प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार की कोई भी नीति स्पष्ट नही है। प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा असमंजस का माहौल बना दिया गया है। इससे जनता त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भ्रमित हो चुकी है। सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि कोरोना काल में किस तरह की नीति से काम किया जाए।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार के सुबह लिए गए फैसले शाम को बदल दिए जाते हैं। शराब की दुकानें खुल रही हैं लेकिन जिम में कार्यरत लोगों को सरकार राहत नहीं दे रही है। परीक्षाएं छात्रों की जबरन ली जा रही हैं। ऐसे में भाजपा सरकार को बुद्धि शुद्धि की जरूरत है। वहां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, युकां सोमेश्वर विधानसभा अध्यक्ष दिनेश नेगी, जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष संजीव कर्म्याल, मोहन देवली, कनिष्ठ प्रमुख ताड़ीखेत पुष्कर सिंह, रोहित रौतेला, गोकुल नयाल, नवल बिष्ट, विजय कनवाल, कौशल तिवारी, अमित बिष्ट शामिल हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे और नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने भी अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें