फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच जा रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला

Wed, 31 Aug 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। निकटवती पड्यूला गांव में मंगलवार की रात शौच को गए 30 वर्षीय युवक पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। होहल्ला सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों का आता देख तेंदुआ वहां से फरार हो गया। 
विज्ञापन


पड्यूला में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने शौच को जा रहे नारायण सिंह पुत्र बचे सिंह पर हमला बोल दिया। बताया गया है कि इस दौरान नारायण सिंह ने तेंदुए के साथ हल्का संघर्ष भी किया। होहल्ला मचाया, जिस कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों को देख तेेंदुआ वहां से भाग गया। नारायण सिंह के गले, हाथ, छाती और टांगों में नाखूनों के गहरे जख्म हुए हैं। घायल को यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपचार के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विनय प्रताप सिंह ने उन्हें छुट्टी दे दी है। प्रधान नरसिंह सहित तमाम ग्रामीणों में इस घटना से आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पूर्व में भी विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें