फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने 22 प्रदेशों से अल्मोड़ा पहुंचे खिलाड़ी

Wed, 29 Jan 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 38वें राष्ट्रीय खेलों की योग प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाने देश के 22 राज्यों से खिलाड़ी अल्मोड़ा पहुंचे। पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच 169 खिलाड़ी आयोजन स्थल एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम से होटलों तक पहुंचे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों की 31 जनवरी से चार फरवरी तक होने वाली योग प्रतियोगिता का हिस्सा बनने बुधवार को देश भर के खिलाड़ी अल्मोड़ा पहुंचे। एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचने पर सबसे पहले खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

दोपहर करीब चार बजे तक उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, गोवा, पंजाब, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी आयोजन स्थल पहुंचे।
भोजन कर खिलाड़ी कड़ी सुरक्षा के बीच होटलों को रवाना हुए। देर शाम तक दूसरे राज्यों के खिलाड़ी भी स्टेडियम पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें