फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जीजीआईसी मासी में दस साल से नहीं है प्रधानाचार्या,

Wed, 29 Jan 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीजीआईसी मासी में शिक्षकों के नौ पद रिक्त हैं। दस साल से भी अधिक समय से प्रधानाचार्या के रिक्त पद पर तैनाती न होने पर विद्यालय की ही एक शिक्षिका को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


स्कूल में प्रवक्ताओं के कुल नौ पद स्वीकृत हैं लेकिन राजनीतिशास्त्र, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, समाजशास्त्र, रसायन विज्ञान प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। एलटी में सामाजिक विज्ञान और संगीत विषय की शिक्षिका नहीं है। संगीत विषय में अतिथि शिक्षिका की भी तैनाती नहीं है जबकि अन्य पदों पर अतिथि शिक्षक तैनात कर काम चलाया जा रहा है। विद्यालय में बीते दस साल से भी अधिक समय से प्रधानाचार्या का पद रिक्त है। लंबे समय बाद भी तैनाती न होने पर विद्यालय की ही एक शिक्षिका को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कार्यालय काम के चलते कई बार कक्षाओं के लिए समय नहीं मिल पाता है, ऐसे में पढ़ाई बाधित होती है।

बजट के अभाव में नहीं बनी चहारदीवारी

अल्मोड़ा। विद्यालय की चहारदीवारी भी नहीं बनी है। छुट्टी के बाद लावारिस पशु विद्यालय परिसर में घुस जाते हैं। विद्यालय में जगह-जगह शौच कर गंदगी फैलाने के साथ ही फुलवारी आदि को नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार दिन के समय भी पशु आ जाते हैंं जिससे पढ़ाई में खलल पड़ता है। इधर प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना ने बताया कि रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें