अल्मोड़ा। रैलाकोट खेल मैदान में आयोजित जय गोलू क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। टाइगर वारियर्स और पांखु इलेवन की टीमों ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
मंगलवार को पहला मैच टाइगर वारियर्स और गधोली के बीच खेला गया। टाइगर वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 12 ओवर में 73 रन बनाए। जवाब में गधोली 53 रन ही बना सकी। टाइगर वारियर्स ने 20 रन से मैच जीता।
दूसरा मैच पांखु इलेवन और मेडिकल इलेवन के बीच खेला गया। पांखु इलेवन ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 12 ओवर में 142 रन बनाए। जवाब में मेडिकल इलेवन की टीम 100 रन ही बना पाई। पांखु इलेवन ने 42 रन से मैच जीता। कमलेश जीना ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया।
वहां सुमित जीना, सूरज ठठोला, प्रदीप सिंह बिष्ट, सुमित जीना आदि मौजूद रहे।