फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: संसाधनों का सीमित उपयोग कर भविष्य के लिए बचाएं

Fri, 24 Jan 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की सचिव डॉ. वसुधा पंत ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा एवं विद्या का अर्थ समझाया। उन्होंने पर्यावरण के कई पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संसाधनों का सीमित उपयोग कर इन्हें भविष्य के लिए बचाया जा सकता है।
डॉ. पंत ने जल संरक्षण एवं पौधारोपण के लिए सभी से मिलकर प्रयास करने के लिए कहा। विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम का उद्देश्य कई क्षेत्र के विशेषज्ञों के अनुभव और ज्ञान से लाभान्वित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने समाज की मदद से वृक्षों को आग से बचाने की अपील की। वरिष्ठ अधिवक्ता विनायक पंत ने विधि के क्षेत्र में कॅरिअर की जानकारी दी। वहां पर मदन सिंह, प्रदीप सलाल, निर्मल कुमार पंत, प्रमोद पांडे, भगवत सिंह बगड़वाल, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा, योगिता तिवारी, रेखा आर्या, विक्रम, डॉ. निर्मला सुयाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें