फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Mon, 23 Jun 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के जूनियर, सब जूनियर और कैडेट वर्गों में जिले भर से 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों से शानदार खेल का प्रदर्शन कर 78 पदक झटके। खेले विभाग ने विजेताओं को प्रतीक चिह्न और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ओलंपिक दिवस पर ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। खेल विभाग की ओर से सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित कर विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाते हुए प्रतियोगिता में 39 स्वर्ण, 25 रजत और 14 कांस्य पदक अपने नाम किए।
सम्मान समारोह में 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं का भी सम्मान हुआ। पूर्णिमा बोरा, अरविंद लटवाल, अनुज भट्ट, नेहा भाकुनी, जय प्रकाश, हरीश गोस्वामी निर्णायक के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहां डीएसओ महेशी आर्या, उप क्रीडा अधिकारी अरुण बनग्याल, लियाकत अली खान, बीएस मनकोटी, प्रेम सिंह सांगा, हरीश कनवाल, सहायक खेल प्रशिक्षण जीवन प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें