फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल : चार टीमों का सेमीफाइनल में प्रवेश

Sun, 22 Jun 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। विश्व ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में यहां रामलीला मैदान में शनिवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई है। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित वॉलीबाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि तहसीलदार नेहा धपोला ने किया।
विज्ञापन

इसमें क्वार्टर फाइनल खेलकर बग्वालीपोखर, ककराई, सोमनाथ स्टार और सोमेश्वर वारियर की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुख्य निर्णायक पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रजत कुमार रहे। संचालन कृष्णा भंडारी ने किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। कुल 96 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि विश्व ओलंपिक दिवस पर 23 जून को खेल मैदान रामेश्वर में खेल प्रतियोगिताएं की जाएंगी। इसमें इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी खिलाड़ियों को ओलंपिक टीशर्ट और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान विनोद मेहरा, मोहन बोरा, सुरेंद्र बोरा, राजा यादव, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें