फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एबीवीपी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

Wed, 04 Jun 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से बुधवार को नेशनल इंटर कॉलेज रानीखेत में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें रानीखेत समेत आसपास के स्कूलों के होनहार छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की नींव है। विशिष्ट अतिथि नवल किशोर पांडे ने छात्रों से राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का आह्वान किया। विमला रावत ने छात्र-छात्राओं से वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए अतिथियों को स्मृतिचिह्न भेंट किए। कार्यक्रम में प्रदेश सह संयोजिका गीतांजलि बेलवाल, प्रदेश सह संयोजक खेलो भारत राहुल,जगदीश, गीतांशु जोशी, गीतिका, भावना, करन, हर्षिता, संगीता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें