फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों से बही सांस्कृतिक बयार

Thu, 22 May 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विकासखंड अंतर्गत स्थित कृषि विज्ञान इंटर कॉलेज, चनोली का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति से ओतप्रोत गीत और नृत्य पेश किए। सुंदर प्रदर्शन पर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद कुमाऊंनी, गढ़वाली लोक गीत और नृत्य का सिलसिला चला। इससे माहौल में सांस्कृतिक बयार बही। समारोह में प्रभारी प्रधानाचार्य बीएस नेगी ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उपलब्धियां बताईं। मुख्य अतिथि जगत सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्य मंत्री महेश्वर रावत और पार्वती देवी ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। स्कूल के चहुंमुखी विकास की कामना की।अध्यक्षता सुरेश बिष्ट और संचालन भुवन जोशी ने की। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा, प्रबंधक मान सिंह बिष्ट, चंद्र सिंह रावत, राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र नेगी, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य दर्शन आर्या, नारायण रावत, पुनीत भारतीय समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें