फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिक्षा, अकादमिक सहयोग और शोध कार्यों को मिलेगी गति

Thu, 22 May 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और स्टेरलाइट इडी इंडिया फाउंडेशन के बीच शैक्षिक एवं शोध गतिविधियों को लेकर एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते का उद्देश्य शिक्षा, अकादमिक सहयोग, शोध कार्यों, विकास और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। विवि की ओर से कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने जबकि इडी इंडिया फाउंडेशन की ओर से एंटनी नेल्लीस्सेरी ने एमओयू हस्ताक्षर किए। कुलपति प्रो. बिष्ट ने कहा कि यह करार छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए शोध और अकादमिक आयामों को विस्तार देने में सहायक होगा। कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने इस भविष्य में शिक्षा क्षेत्र में होने वाले कार्यों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। वहां फाउंडेशन की राज्य प्रमुख भारती गुप्ता, परियोजना समन्वयक नरेंद्र जोशी, डॉ. ललित चंद्र जोशी, विपिन जोशी, गोविंद मेर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें