फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विशाल और प्रीति अपने-अपने वर्ग में विजेता

Thu, 06 Mar 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के संकुल संसाधन केंद्र पातली में ''''एक प्रयास'''' और ''''सपनों की उड़ान'''' अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रयास कार्यक्रम में विशाल और प्रीति अपने-अपने वर्ग में विजेता रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। एक प्रयास प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय भुजान के विशाल सिंह बिष्ट और जूनियर वर्ग से जूनियर हाईस्कूल चापड़ की प्रीति जोशी विजेता बनीं। सपनों की उड़ान के तहत नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, लोकनृत्य, स्वरचित कविता पाठ, कुर्सी दौड़, नींबू दौड़ और लोक वाद्य यंत्र आदि प्रतियोगिताएं हुईं। अंत में अव्वल बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ललित जोशी, खीमानंद पांडे, गिरीश पांडे, मनीष चंद्र, खुर्शीद आलम, पान सिंह, मुन्नी जोशी, लता भट्ट आदि मौजूद रहे।

''''सपनों की उड़ान'''' कार्यक्रम में दिखाई प्रतिभा

स्याल्दे (अल्मोड़ा)। यहां संकुल संसाधन केंद्र सराईखेत में सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत कई प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें संकुल के 14 विद्यालयों के एसएमसी सदस्यों और बच्चों ने हिस्सा लिया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कफलगांव प्रथम रहा। शैक्षिक स्टॉल में एसएमसी जूनियागड़ी, कुर्सी दौड़ में प्राथमिक विद्यालय सराईखेत ने बाजी मारी। अन्य कार्यक्रमों में चम्मच-नींबू दौड़, कुर्सी दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत व लोकनृत्य आदि प्रतियोगिताएं हुईं। पारंपरिक वेशभूषा में होली गायन, झोड़ा और चांचरी आदि का प्रस्तुतीकरण आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक जगत सिंह रावत, संयोजक जीवन चंद्र जोशी, सह संयोजक महेश बड़ोला, पूनम, अंजू, सकल सिंह आदि कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें