फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लंबित देयकों की मांग को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं का प्रदर्शन

Thu, 06 Mar 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की बैठक नंदादेवी मंदिर परिसर स्थित गीता भवन में आयोजित की गई। बैठक में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने 16 महीने से लंबित देयकों का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई और नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष संजय साह ने कहा कि सरकार गल्ला विक्रेताओं पर नए नियम थोप रही है। उन्होंने कहा कि मैदान और पहाड़ की भौगोलिक स्थिति अलग है। कोरोनाकाल में गल्ला विक्रेताओं ने मुफ्त राशन वितरित किया, लेकिन उनका भुगतान अब तक नहीं किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों में दिए जाने वाले मुफ्त राशन का सात महीने और प्रधानमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना का नौ महीने से भुगतान बकाया है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण विक्रेता आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
वक्ताओं ने दुकानों में एफपीएस मशीन लगाने का विरोध करने का फैसला किया। बैठक में तय हुआ कि जो विक्रेता संगठन के निर्णय में साथ नहीं देगा, संगठन भी उनका साथ नहीं देगा। बैठक में दिनेश गोयल, केसर सिंह, अभय शाह, मनोज वर्मा, नारायण सिंह, इंद्र सिंह, कुंवर सिंह चम्याल, केसर सिंह खनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें