फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: यूएस नगर के शटलरों को अल्मोड़ा वालों ने हराया

Fri, 01 Aug 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम के इंडोर बैडमिंटन हाॅल में 24वीं उत्तराखंड योनेक्स सनराइज जूनियर और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप जारी है। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष वर्ग में अल्मोड़ा के आदित्य कनवाल और सुमित मेहता की जोड़ी ने ऊधमसिंह नगर के शिखर शर्मा और शिवांश कार्की की जोड़ी को 21-12, 17-21, 21-19 से हराया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के आयुष्मान और दीपांक वर्मा ने चंपावत के आकर्षण कुमार और मनोज भारती की जोड़ी को 21-18, 21-17, अल्मोड़ा के गौरव भट्ट और प्रतीक मेहरा ने देहरादून के हर्षित बडौनी और नीरज कांति की जोड़ी को 21-17, 21-11 से हराया।
हरिद्वार के उमंग कौशिक और विराट की जोड़ी ने बागेश्वर के गर्वित लोहनी और विनोद दानू की जोड़ी को 21-19, 21-19 के अंतर से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जूनियर बालक एकल वर्ग में नैनीताल के कृषांग भट्ट ने रुद्रप्रयाग के आराध्य वशिष्ठ को 21-12, 21-12 के अंतर से हराया। जूनियर मिक्स डबल्स में नैनीताल के तनुज मेहरा और शाभवी रौथाण की जोड़ी ने देहरादून के प्रभु ध्यानी और अनुसूया भंड़ारी की जोड़ी को 21-12, 21-11 और अल्मोड़ा के आदित्य कनवाल और कल्पना दानू की जोड़ी ने ऊधमसिंह नगर के स्पर्श आर्या और श्रृष्टि वाधवा की जोड़ी को 21-7, 21-4 के अंतर से पराजित किया।
वहां उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय कोच डीके सेन, जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, राकेश जयसवाल, गोकुल मेहता, डॉ. संतोष बिष्ट, मीडिया प्रभारी डीके जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें