फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रशिक्षकों का अनुबंध बढ़ा तो खिले खिलाड़ियों के चेहरे

Wed, 04 Jun 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खेल विभाग में संविदा प्रशिक्षकों की सेवाएं बहाल होने से खेलों का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के चेहराें पर खुशी लौट आई है। खेल प्रशिक्षकों का 15 मार्च को अनुबंध खत्म हो गया था। तब से उनके लिए खेलों का प्रशिक्षण पाना मुश्किल हो गया था। अब शासन से संविदा प्रशिक्षकों का अनुबंध बढ़ने से उन्हें फिर प्रशिक्षकों के संरक्षण में खेलों की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

खेल विभाग में ढाई महीने के लंबे इंतजार के बाद खेल विभाग में तैनात संविदा प्रशिक्षकों की फिर बहाली हुई है। इससे एचएनबी स्टेडियम में बास्केटबॉल, वॉलीबाल, टेबल-टेनिस, फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, क्रिकेट, कबड्डी, ताईक्वाडो, हॉकी खेलों का प्रशिक्षण ले रहे 400 पंजीकृत खिलाड़ियों को राहत पहुंची।
दो महीने से अधिक समय से वे बगैर कोच वे खेलों का अभ्यास करने के लिए मजबूर थे। अनुबंध पूरा होने से प्रशिक्षकों के लिए भी अपने परिवार को भरण-पोषण करना चुनौती बन गया था। इसके बावजूद प्रशिक्षकों ने बगैर मानदेय के मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना को संपन्न कराने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें