फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिले के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक झटके

Tue, 06 May 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। देहरादून में आयोजित दूसरे राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अल्मोड़ा जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तर पर ललित और प्रतीक ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में राज्य के आठ जिलों के 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। राष्ट्रीय रेफरी और कोच कमल कुमार बिष्ट के नेतृत्व में अल्मोड़ा के ललित मोहन गैड़ा, प्रतीक बिष्ट ने स्वर्ण जबकि मयंक पिलख्वाल और मयंक सिंह गैड़ा ने रजत पदक जीते। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मेयर अजय वर्मा, विधायक मनोज तिवारी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, गिरीश मल्होत्रा, दीपक वर्मा, मंजू बिष्ट, जसोद सिंह बिष्ट, रूप सिंह बिष्ट आदि ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें