अल्मोड़ा। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया की तीन छात्राओं का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन हुआ है। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. खीला बहुगुणा ने बताया कि इस योजना के तहत छात्रा प्रियांशी, नर्मदा और पायल का चयन हुआ है।
बताया कि चयनित छात्राओं को प्रति माह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। उनकी इस उपलब्धि पर व्यायाम शिक्षिका आरती कनवाल, भावना, अंजलि, गुंजन, ललित, घनश्याम, रविशंकर, पूरन, मोहन आदि ने खुशी जताई। संवाद