फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आठ टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

Sat, 26 Apr 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। खेल मैदान में चल रही अनूप सिंह नेगी मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता में बीती शुक्रवार रात कड़ा मुकाबला करते हुए आठ टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गईं। ये प्रतियोगिताएं शाम चार बजे से शुरू होकर देर रात चल रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन ग्राम ईड़ा बिरोली निवासी अनूप सिंह नेगी के पौत्र नरेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। आयोजक मंडल ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह ने कहा कि इस मेमोरियल प्रतियोगिता के जरिये अनूप सिंह नेगी का याद किया जा रहा है और यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने इसके लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
बीते शुक्रवार की रात कई टीमों के बीच मुकाबले हुए। क्वार्टर फाइनल मैचों के बाद सितारगंज, जमणीया (चौखुटिया), कृष्णा कलब भटकोट (चौखुटिया), बाबा हार्डवेयर (स्याल्दे), सोनी बिंसर (रानीखेत), नेगी कंट्रेक्शन व सप्लायर (स्याल्दे) व पैठाना ग्रामसभा व स्याल्दे बाजार की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं।
विज्ञापन

इस वॉलीबाल टूर्नामेंट में 18 टीमों ने हिस्सा लिया। इन मुकाबलों को देखने के लिए क्षेत्र के कुंदन लाल, इंद्र रजवार, सुरेंद्र नेगी, चंदन मनराल, डॉ. डीएस मर्तोलिया, थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत समेत आयोजक मंडल के अध्यक्ष यशपाल बिष्ट, बलवंत नेगी, शंकर सिंह, रमेश तिवाड़ी, दीपक कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें