फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शॉर्ट सर्किट होने से ढाई घंटे बिजली गुल

Sat, 26 Apr 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के माल रोड से मुख्य बाजार को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर लोनिवि कार्यालय के समीप स्थापित 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से जुड़ी बिजली लाइन में शॉट सर्किट होने से नगर के कई हिस्सों में ढाई घंटे बिजली गुल रही। इससे सरकारी और निजी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। कारोबारियों को आर्थिक नुकसान हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को लोनिवि कार्यालय के समीप स्थापित 250 केवी ट्रांसफार्मर से जुड़ी 11 केवी की लाइन में शाम चार बजे शॉट सर्किट हो गया। इससे नगर के माल रोड, थपलिया, जोशी खोला, तल्ला जोशी खोला, जौहरी बाजार आदि क्षेत्रों में ढाई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। क्षेत्र की पांच हजार से अधिक की आबादी परेशान रही। बिजली नहीं होने से कार्यालयों में काम प्रभावित हुआ। बिजली संचालित कारोबार, फोटो स्टेट, साइबर कैफे में काम ठप होने से संचालकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यूपीसीएल की टीम ने शटडाउन लेकर बिजली की जली तारों को बदला। देर शाम 6:30 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों को राहत पहुंची।
बंदरों ने विभाग को लगाई एक लाख रुपये की चपत
अल्मोड़ा। यूपीसीएल के जेई मनोरंजन वर्मा ने कहा कि बंदरों के बिजली की तारों पर उछल कूद करने से लाइन में शॉट सर्किट हुआ। बिजली की जल चुकी तारों की जगह नई केबल डाली गई। इसके लिए शट डाउन लिया गया। इससे विभाग को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें