अल्मोड़ा में सीएम के खिलाफ जुलूस निकालते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में आम आदमी पार्टी के वृहद कार्यक्रम में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता दी गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर और प्रदेश प्रभारी विधायक दिनेश मोहनिया ने कहा कि आप प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और देवभूमि की परिकल्पना को साकार करने के लिए पूरे प्रयास करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि युवाओं और कार्यकर्ताओं के दम पर भ्रष्टाचारियों को राज्य से उखाड़ फेंकेंगे। बाद में सीएम त्रिवेंद्र रावत के मामले को लेकर नगर में विरोध जुलूस भी निकाला।
एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी विधायक दिनेश मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड के हित में होने वाले बदलाव के लिए युवाओं को साथ आना पड़ेगा। प्रदेश प्रवक्ता अमित जोशी और पौड़ी जोन प्रभारी शिशुपाल रावत ने युवाओं को अपने हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहित भट्ट और दानिश कुरैशी के नेतृत्व में नीरज बिष्ट, दीपक बिष्ट, पंकज कुमार, दीपांशु भट्ट, दीपक कुमार, रितिक शाह आदि ने पार्टी की सदस्यता ली। वरिष्ठ व्यक्तियों में विंग कमांडर पांडे, आनंद सिंह बिष्ट, नीरज सिंह आदि के नेतृत्व में भी नए सदस्य बने। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी चंद्र शेखर,गौरव रावत, विधान सभा प्रभारी अखिलेश टम्टा, सोमेश्वर विधानसभा प्रभारी नीलम डांगी, रोहित सिंह, नंदन लाल साह आदि मौजूद रहे।