फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के विकास को आप के पास स्पष्ट नीति और रोड मैप: मोहनियां

विज्ञापन
जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के आरतोला में आप की सभा को संबोधित करते प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनियां - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी का जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखंड में भी केजरीवाल और वृहद सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। बुधवार को आरतोला में हुए कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनियां की मौजूदगी में पूर्व में बसपा के प्रत्याशी रहे तारा दत्त पांडे ने समर्थकों के साथ आप का दामन थाम लिया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनियां कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए आम आदमी पार्टी के पास स्पष्ट नीति और रोड मैप है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम आदमी के जीवन में बदलाव लाने और उसे आत्मनिर्भर बनाने में आम आदमी पार्टी ही सक्षम है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में जुड़े लोगों से राज्य के विकास के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजनैतिक दलों ने हमेशा उत्तराखंड की उपेक्षा की है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज में उत्तराखंड का विकास करेगी।
विधानसभा क्षेत्र के संगठन मंत्री प्रकाश भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम में बीना, खोला, चामी, पनुवानौला, तोली, मनिआगर, सेला, काफली, कांडानौला, दन्यां, दसौला बडियार, भनोली, चगेठी, डुंगरा, बडियार, गैराड़, गौली, ढैली आदि क्षेत्रों के 260 लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अतिथियों को जागेश्वर धाम का चित्र भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार, तारा दत्त पांडे, जीवन सिंह बिष्ट, मिंटू बिनवाल, डीडी पांडे आदि ने भी विचार रखे। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक वाली, जिला प्रभारी शेखर चंद्र, महेश भट्ट, किरन बिनवाल, दिनेश भट्ट, हरीश भट्ट, महेंद्र चम्याल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें