फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य अल्ट्रासाउंड रहे ठप, सिर्फ गर्भवती महिलाओं को मिली सेवाएं

विज्ञापन
महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरकारी अस्पतालों में सामान्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड बुधवार को पूरी तरह ठप रहे। बेस के एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश और जिला अस्पताल की एकमात्र रेडियालॉजिस्ट के महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करने से ये दिक्कत हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट सप्ताह में तीन दिन जिला और तीन दिन महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करती हैं। बुधवार को महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड के बीच जिला अस्पताल में सेवाएं ठप रहीं। उधर बेस अस्पताल में भी एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट इन दिनों स्वास्थ्य संबंधित अवकाश पर जा चुके हैं। इससे बेस में भी अल्ट्रासाउंड बंद पड़े हैं। बुधवार को मात्र महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के ही अल्ट्रासाउंड हुए, जबकि बेस और जिला में अल्ट्रासाउंड ठप पड़ने से सामान्य मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को मजबूरन निजी क्लीनिकों की दौड़ लगानी पड़ी। वहीं कई सामान्य मरीज अल्ट्रासाउंड कराए बैरंग वापस लौटे। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि रेडियालॉजिस्ट अस्वस्थ होने के कारण अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें