फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योनेक्स बेल्जियम जूनियर के चैंपियन बने चिराग

Tue, 22 Sep 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिसल बेल्जियम में हुई योनेक्स बेल्जियम जूनियर 2015 में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए नगर के उदीयमान खिलाड़ी चिराग सेन ने फाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी हॉलैंड के जौरन विक्कल को 21-15, 21-10 से सीधे सेटों में हराकर योनेक्स बेल्जियम जूनियर चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन


उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले में चिराग सेन ने जर्मनी के सैमवम सिपोको को 21-18, 21-10 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

चिराग सेन कल मंगलवार से स्विट्जरलैंड के जनसेवा में होने जा रही स्विस बैडमिंटन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 पूर्व राष्ट्रीय कोच, वर्तमान मे सायना नेहवाल के कोच विमल कुमार ने चिराग सेन को उपलब्धि पर बधाई दी है। उत्तराखंड बैडमिंटन संघ, बैडमिंटन प्लेयर वेलफेयर संघ की अध्यक्षा मधु खाती ने चिराग सेन के अल्मोड़ा पहुंचने पर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


चिराग की उपलब्धि पर संसदीय सचिव विधायक मनोज तिवारी, डीएम आशीष श्रीवास्तव, एसपी केएस नगन्याल, एडीएम प्रकाश चंद्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी विक्रम जंतवाल, एसडीएम रिंकू बिष्ट, कोतवाल संजय गर्ब्याल, डीके सेन, हेम तिवारी, दीपक वर्मा, रघु पंत, संजीव अग्रवाल, रामअवतार, प्रशांत जोशी, शेखर लखचौरा आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें