फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र परीक्षा में योगेश व हर्षित ने मारी बाजी

विज्ञापन
चौखुटिया के जौरासी में अव्वल प्रतिभागियों के साथ अतिथि व संयोजक आदि। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जौरासी में आयोजित एक कार्यक्रम में मेधावी छात्र परीक्षा में अव्वल रहे पंद्रह प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। चौखुटिया और स्याल्दे ब्लॉक के 55 स्कूलों के नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों में अध्ययन के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य को लेकर इसी माह 25 दिसंबर को दो केंद्रों में हुई लिखित परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर चौखुटिया के योगेश कन्याल और बोनाफइड हायर सेकेंडरी स्कूल के हर्षित त्रिपाठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सृष्टि बिष्ट और कार्तिक कैड़ा द्वितीय, पंकज जोशी और मीनाक्षी महरा तृतीय, गरिमा जोशी और शुभम पांडे चतुर्थ तथा तन्मय सावंत और उमेश सिंह ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। विजय मासीवाल, अवनीश पाल, विशाल सिंह, सूरज पोखरियाल और यशवंत सिंह को क्रमश: छठवें से दसवां स्थान मिला।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट और संयोजक उमेश चंद्र सिंह बिष्ट ने पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता का आयोजन जौरासी निवासी इंडियन ऑयल नोएडा के उप महाप्रबंधक उमेश चंद्र सिंह बिष्ट पिछले तेरह सालों से करते आ रहे हैं। बिष्ट ने बताया कि वह इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर ग्रामीण अंचलों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के साथ ही उनमें अध्ययन के प्रति रुचि पैदा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें