फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों का मोटवेशन करें प्राचार्य और शिक्षक: रणवीर सिंह

विज्ञापन
एपीएस में प्राचार्यों की बैठक लेते क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आर्मी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह ने जिले के सीबीएसई स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक लेकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा से पहले छात्र-छात्राओं को मोटिवेट करने के लिए स्कूलों में मोटिवेशन कार्यक्रमों का संचालन किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

एपीएस सभागार में हुई बैठक में जिले के कई सीबीएसई विद्यालयों के प्राचार्य और उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे। क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह का मुख्य फोकस बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर रहा। कहा कि बोर्ड परीक्षा से पहले छात्र छात्राओं का मोटिवेशन करना जरूरी है।
छात्र छात्राएं इस दौरान तनाव में रहते हैं, उनका मार्गदर्शन समय समय पर करना होगा। उन्होंने इसके लिए समय समय व्याख्यान, कार्यशालाएं संचालित करने को कहा। कहा कि परीक्षा केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन भी तरीके से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षा की गुणवत्ता कैसे सुधरे इसको लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने क्षेत्रीय अधिकारी का आभार जताया। बैठक में जिले के केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्यों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें