फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित यशोदा का स्वागत किया

Mon, 04 Mar 2019 11:24 PM IST
Almora desk रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
ताड़ीखेत में शिक्षिका यशोदा कांडपाल का स्वागत करते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नेशनल मास्टर गेम्स के तहत अंतरराष्ट्रीय ऊंची कूद प्रतियोगिता के लिए चयनित राजूहा पौड़ा कोठार की शिक्षिका यशोदा कांडपाल का यहां पहुंचने पर ताड़ीखेत में लोगों ने भव्य अभिनंदन किया। बता दें कि व्यायाम शिक्षिका ने मास्टर गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


अब वह इटली में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। यहां पहुंचते ही क्षेत्रवासियों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर यशोदा ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। स्वागत करने वालों में तपेश कांडपाल, नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्या कंचन जोशी, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. डीएस नबियाल, प्रधानाध्यापक कुंदन राम, जीवन राम, मनोज बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर, संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें