प्रवर्तन सिपाही की भर्ती में चिनअप करते अभ्यर्थी।
- फोटो : amar ujala
प्रवर्तन सिपाही पदों के लिए सोमवार को स्थानीय स्टेडियम में हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा में 72 अभ्यर्थी सफल रहे जबकि 91 असफल रहे। पांच मार्च को प्रवर्तन सिपाही तथा आबकारी सिपाही दोनों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।
पर्यवेक्षक और जीआईसी कठपुड़िया के प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि सोमवार को प्रवर्तन सिपाही पदों की हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 500 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमें से 163 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 337 अनुपस्थित रहे। 163 अभ्यर्थियों में से 72 अभ्यर्थी सफल रहे जबकि 91 असफल रहे। उन्होंने बताया कि पांच मार्च को प्रवर्तन सिपाही तथा आबकारी सिपाही दोनों की संयुक्त शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इस मौके पर नोडल अधिकारी एडीएम केएस टोलिया, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा आदि मौजूद थे। ब्यूरो