फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांडा की यामिनी ने प्रदेश में पाया सर्वोच्च स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 में राजकीय महाविद्यालय कांडा की छात्रा यामिनी रावत ने पूरे प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। यामिनी की सफलता पर प्राचार्य डॉ. जय चंद्र कुमार गौतम और नोडल अधिकारी डॉ. चमन कुमार ने उन्हें प्रमाण पत्र के साथ 2500 की नकद धनराशि सौंपकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बीते 31 जनवरी 2026 को प्रदेश के 115 परीक्षा केंद्रों में बौद्धिक परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश भर के करीब 12,500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। कॉलेज की छात्रा यामिनी ने पहला स्थान हासिल कर समूचे महाविद्यालय परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें