संसदीय सचिव और विधायक मदन सिंह बिष्ट ने खीड़ा में मोटर पुल का लोकार्पण किया। इस पुल के बनने से खीड़ा के निकटवर्ती गावों के साथ ही गढ़वाल के माईथान सहित दर्जन भर गावों के लोग लाभान्वित होंगे।
एडीबी द्वारा चौखुटिया से चमोली गढ़वाल के माईथान के लिए वाया खीड़ा बनाए गए मोटर मार्ग में खीड़ा में बने 46 मीटर लंबे और सात मीटर चौड़े पुल को बनाने में दो करोड़ रुपये खर्च हुए। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पुल के बनने से निकटवर्ती गावों के सैकड़ों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने पुल निर्माण समय पर पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी एडीबी के अधिकारियों की भी तारीफ की।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बिशन राम, एडीबी केअधिशासी अभियंता अनिल पांगती, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बालादत्त तिवारी, कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव अमर सिंह रावत, बीडीओ एमसी जोशी, बीडीसी सदस्य खीमचंद्र, महेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, माधोसिंह बिष्ट, प्रताप सिंह, खष्टी अधिकारी, कुंदन सिंह, धनसिंह रावत, दीपक कठायत, खुशालसिंह, मोहन सिंह, रमेश कठायत, गणेश अटवाल, शोबन सिंह, जीवन नेगी और शंकर कैड़ा सहित तमाम लोग मौजूद थे। पुल के निर्माण से खीड़ा सहित निकटवर्ती ग्राम पंचायतों के अलावा गढ़वाल के माईथान, खंशर, टेंटुड़ा, बच्छावान, देवपुरी, गाजियाबाद आदि दर्जन भर ग्राम पंचायतों के लोग लाभान्वित होने लगे हैं।