फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रिकार्ड कवि सम्मेलन में द्वाराहाट की बेटी श्रुतिका का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए रविवार से 150 घंटे का वर्चुअल कवि सम्मेलन होगा। इसमें कालीखोली निवासी युवा कवयित्री श्रुतिका साह भी प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

रुद्रपुर की बुलंदी जज्बात ए कलम संस्था ने उन्हें इस कवि सम्मेलन में आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम इंडिया विश्व रिकॉर्ड में दर्ज होकर एक यादगार कार्यक्रम बनेगा।
यह कवि सम्मेलन 11 जुलाई को सुबह 11 बजे से 16 जुलाई तक लगातार ऑनलाइन चलेगा। करीब 150 घंटे के इस कवि सम्मेलन में देश-विदेश के 725 कवि-कवयित्रियां भाग लेंगी।
विज्ञापन

संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक बादल बाजपुरी ने बताया कि कवि सम्मेलन का आयोजन जूम एप्लीकेशन के माध्यम से होगा और फेसबुक पर भी यह प्रसारित होगा। इसमें कनाडा, जर्मनी, दुबई, अमेरिका, बेल्जियम, कैलिफोर्निया तक के कवि शामिल होंगे।
छायावाद से प्रेरित हैं श्रुतिका साह
द्वाराहाट (संवाद)। कवि सम्मेलन में शामिल हो रहीं युवा कवयित्री श्रुतिका साह गिरीश चंद्र साह की पुत्री हैं। भौतिक विज्ञान में परास्नातक करने के बाद श्रुतिका भीमताल से बीएड कर रहीं हैं।
वह छायावादी कवियों से प्रेरित हैं। कई सोशल साइटों पर उनकी कविताएं सराही गईं हैं। इसी आधार पर उन्हें भी इस विश्व रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में भाग लेने का आमंत्रण आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें