फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीकेआईटी में फैकल्टी डैवलपमेंट प्रोग्राम का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी में अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन हो गया। इस मौके पर संस्था के निदेशक प्रो. वीएम मिश्रा ने नए रिसर्च कार्यों के लिए इस कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया। कहा कि इसका लाभ तकनीकी छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
विज्ञापन

मल्टीडिसिप्लेनरी रिसर्च इनोवेशन इन इंजीनियरिंग साइंस एवं टेक्नोलॉजी फॉर संस्टेबल डेवलपमेंट विषय पर आयोजित इस दो सप्ताह की कार्यशाला में रूस, इंडोनेशिया, ईराक, फिलीपींस, डेनमार्क, ब्राजील, बंगलादेश, थाइलैंड और भारत के आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईआईटी के विशेषज्ञ प्रोफेसरों ने एक मंच पर आकर ऑनलाइन व्याख्यान दिए।
एफडीपी कोअर्डिनेटर प्रो.डा.सचिन गौड़ ने बताया कि इस तरह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम उत्तराखंड में पहली बार आयोजित किया गया। कार्यशाला में देश-विदेश सहित लगभग 1500 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्देश्य विशेषज्ञों द्वारा संस्टेबल डेवलपमेंट के लिए नए-नए रिसर्च इनोवेशन को शेयर करना, इंजीनियरिंग, विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधानों को साझा कर बहुउपयोगी बनाना था। टीईक्यूआइपी कार्डिनेटर प्रो. ज्योति सक्सेना ने उम्मीद जताई कि यह कार्यशाला सभी प्रतिभागियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कार्यक्रम में प्रो.अजीत सिंह, प्रो.भावना परिहार , एके शर्मा, विनर्म शर्मा, आकांक्षा पंत आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें