फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर और होर्डिंग की राजनीति से दूर रहकर बूथों को मजबूत बनाए कार्यकर्ता: भगत

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्यां (अल्मोड़ा)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि जागेश्वर विधानसभा के कार्यकर्ता गुटबाजी छोड़कर एक मंच पर आकर काम करें। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारियां शुरू कर दें। दन्यां के रामलीला मैदान में आयोजित सभा में उन्होंने कार्यकर्ताओं से पोस्टर और होर्डिंग की राजनीति से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक काम नहीं करेगा, पार्टी मजबूत नहीं हो सकती। इस दौरान दन्यां बाजार में जुलूस भी निकाला गया।
विज्ञापन

भगत ने कहा कि विधायक के टिकट के लिए दावेदारी करना कार्यकर्ताओं का अधिकार है, लेकिन पार्टी द्वारा जिसे टिकट दिया जाएगा कार्यकर्ता उसके लिए ही काम करें। अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल हुआ है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को डेढ़ लाख करोड़ देकर यहां विकास के रथ को आगे बढ़ाया है। उत्तराखंड सरकार प्रत्येक परिवार को एक रुपये में नल देकर पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रही है। इससे पूर्व भगत का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने और संचालन जिला महामंत्री महेश नयाल ने किया। यहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, चाय विकास बोर्ड उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, कार्यक्रम संयोजक सदस्य सुभाष पांडे, रमेश बहुगुणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, ब्लॉक प्रमुख नेहा बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें