फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : रेखा

Fri, 10 Jul 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बृहस्पतिवार को अपने निजी आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक की। इस दौरान क्षेत्र के विकास और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में भी सोमेश्वर की जनता भाजपा को अपना समर्थन देगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान ग्राम प्रधान सुंदर सिंह राणा, बालम राम, प्रकाश राम, ललित मिश्रा, अमिताभ रौतेला, कान्हा, महेंद्र सिंह और विनोद सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल महामंत्री कृष्णा भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर बिष्ट, भूपाल मेहरा, वसंत कैड़ा, कमल गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें