फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में स्कूलों की छुट्टी का भ्रामक आदेश वायरल, प्रशासन ने किया खंडन

Fri, 10 Jul 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश की संभावना को देखते हुए शुक्रवार को जिले के स्कूलों में छुट्टी का भ्रामक आदेश सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसको लेकर अभिभावकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। मामला संज्ञान में आने पर प्रशासन ने इस खंडन किया।जिला सूचना कार्यालय की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि कई स्रोतों से संज्ञान में आया है कि 10 जुलाई को वर्षा के दृष्टिगत शैक्षिक संस्थानों में अवकाश के संबंध में एक भ्रामक पत्र प्रसारित किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। जिला आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार के लिए जिले में किसी भी प्रकार का अवकाश घोषित नहीं किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए भविष्य में अवकाश घोषित किया जाता है तो इसकी सूचना आधिकारिक माध्यमों से पृथक रूप से जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें