एसडीएम को ज्ञापन सौंपते श्रमिक
- फोटो : amar ujala
बाद में गुस्साए श्रमिकों ने कर्मचारियों को खरीखोटी सुनाई और निराश होकर लौट गए। बाद में कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि इंटरनेट कनेक्टिविटी की दिक्कत के चलते स्मार्ट कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। अब बृहस्पतिवार और शनिवार को स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। बाद में श्रमिक मामले में एसडीएम विवेक राय से मिले और ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की। विकासखंड हवालबाग, धौलादेवी, भैसियाछाना, लमगड़ा विकासखंडों के विभिन्न गांवों के करीब 500 से अधिक श्रमिक शनिवार को धारानौला स्थित श्रम विभाग कार्यालय पहुंचे थे। सुबह से ही कार्यालय में लाइन में खड़े रहने के बाद भी श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड नहीं मिल पाए।
मामले में एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में राजीव सिंह, गोपाल सिंह, राम सिंह, रतन सिंह, भुवन सिंह, गोपाल सिंह, मोहन सिंह, हंसा देवी, विमला देवी, पार्वती देवी, कमला देवी, मीरा देवी, रमा देवी, रेवती देवी, मुन्नी देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी, भगवती देवी, आशा देवी, दीपा देवी, सुनीता आर्या आदि श्रमिक थे। इधर, श्रम परिवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित ने बताया कि कार्यालय में इंटरनेट सेवा बाधित चल रही है। अब बृहस्पतिवार या शनिवार को श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड दे दिए जाएंगे।