फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसरोवर यात्रियों का दूसरा दल धारचूला रवाना

Sat, 17 Jun 2017 10:40 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा का दूसरा दल शनिवार सुबह अल्मोड़ा से धारचूला के लिए रवाना हो गया। दल में 47 यात्री शामिल हैं जिनमें 13 महिलाएं और 34 पुरुष हैं।  यात्रा दल के लाइजनिंग आफिसर विजय किशोर ने बताया कि दल में दिल्ली से चार, गुजरात से सात, उत्तराखंड से एक, हरियाणा से पांच, महाराष्ट्र से सात, राजस्थान से दस, कर्नाटक से दो, मध्यप्रदेश से दो, उत्तर प्रदेश से आठ, चंडीगढ़ से दो और छत्तीसगढ़ से एक यात्री शामिल है।
विज्ञापन


दल में सबसे अधिक उम्र के उत्तर प्रदेश के दया राम (68)और सबसे कम उम्र के गुजरात के सुमित ईश्वरलाल (19) शामिल हैं। यात्री दल के गाइड कुमाऊं मंडल विकास निगम के राजेश तिवारी है। इससे पूर्व शुक्रवार देर सायं कैलाश यात्रियों के अल्मोड़ा पहुंचने पर होली डे होम में पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर होली डे होम की प्रबंधक शीला साह, योगेश गर्ब्याल, प्रकाश उनियाल, शशि उनियाल, अर्जुन सिंह, नरेश कुमार, सोबन राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें