फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में झटके 69 स्वर्ण पदक

Mon, 11 May 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के 125 प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में रानीखेत, चौखुटिया और अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने 69 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव प्रदीप कुमार जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के 44 स्वर्ण, नौ रजत और आठ कांस्य पदक के साथ स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी ने चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं ब्लैक पैंथर नंदा देवी ताइक्वांडो क्लब दूसरे और रानीखेत ताइक्वांडो स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। बताया कि प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
यहां मुख्य अतिथि प्रदेश समिति सदस्य रौतेला, कमल कुमार बिष्ट, प्रदीप कुमार जोशी, हरीश कनवाल, विनीत बिष्ट, कुंदन कुमार बिष्ट, जमन बिष्ट, आशीष वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें