फोटो- 26एएलएम 10पी- महिलाओं को पिरूल से उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण देती पिरूल वुमेन मं
- फोटो : मेेले में छात्राओं के सवालाें का जवाब देते अतिथि।
अल्मोड़ा। ग्रीन इंडिया मिशन योजना के तहत नगुणगाड की महिलाएं पिरूल के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण ले रही हैं। महिलाएं पिरूल से गुलदस्ते, टोकरी, राखियां और बैग सहित कई सजावाटी सामान तैयार करने लगी हैं।
यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा। इन महिलाओं को द्याराहाट की पिरूल वुमेन मंजू आर साह प्रशिक्षण दे रही हैं। मंजू ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है।
इससे महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे सकती हैं। जंगलों में पिरूल घटने से जंगलों को जलने से रोका जा सकेगा। वहीं महिलाएं पिरूल से बने उत्पादों को बाजार में बेचकर अच्छी आमदनी कर सकेंगी।