फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज के इलाज में लापरवाही अक्षम्य : जिलाधिकारी

Thu, 27 Nov 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो- 26एएलएम11पी-अल्मोड़ा में हुई रेफरल मॉनिटरिंग समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत सूचना - फोटो : संग्रामपुर के करनाईपुर में कथा सुनते श्रद्धालु।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रेफरल मॉनिटरिंग समिति की पहली बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में हुई। इस दौरान चिकित्सालयों की ओर से प्रस्तुत सभी रेफरल मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि आपातकालीन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेफरल से संबंधित प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण करें। गंभीर मरीजों को समय पर उपयुक्त चिकित्सा सुविधा मिलना सर्वोच्च प्राथमिकता है इसलिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें।
रेफर हुए प्रत्येक प्रकरण में मरीज या मरीज के रिश्तेदार का फोन नंबर भी उपलब्ध कराया जाए जिससे मरीज के उपचार के बारे में अपडेट की जा सके। डीएम ने रेफर मामलों के कारणों और बीमारी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जब भी कोई मरीज रेफर किया जाता है, तो रेफर होने के बाद भी मरीज के बारे में अपडेट लेते रहें। रेफर करने से पूर्व ही यह सुनिश्चित कर लें कि जहां मरीज रेफर किया जा रहा है, वहां उस मरीज का इलाज संभव है या नहीं।
विज्ञापन

मरीज को निकटतम अस्पताल में ही रेफर किया जाए। मरीज के इलाज में किसी भी स्तर की लापरवाही अक्षम्य होगी। सीएमओ डॉ नवीन चंद्र तिवारी ने बताया कि एक नवंबर से 23 नवंबर तक जिले के अस्पतालों से रेफर हुए मरीजों की प्रतिशतता, ओपीडी मरीजों के सापेक्ष एक प्रतिशत से भी कम है।
वहां सीडीओ रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ.एचसी गढ़कोटी सहित अन्य अधिकारी और वर्चुअली सभी अस्पतालों के प्रभारी डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें